WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

श्री गणेश मंदिर शंकराचार्य चौक,में धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव

सिवनी यशो:- जिले के छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर शंकराचार्य चौक में वर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश जी का प्रकटोत्सव दिनाँक – 7/9/2024 से 17/9/2024 तक 11 दिवसीय मनाया जाना है। दस दिवसीय गणेश पूजन के विशेष अवसर पर भव्यता पूर्ण धार्मिक आयोजन किये जायेंगे। विघ्रहर्ता श्रीगणेश जी आकर्षक श्रंगार किया जाएगा। श्रंगार विभिन्न प्रकार की सामग्री एवं वस्त्रों द्वारा किया जाएगा। आकर्षक श्रंगार के साथ ही पूजा अर्चना शास्त्रीय विधान से संपन्न होगी। दस दिवसीय गणेश उत्सव के शुभ अवसर पर लड्डू का भोग लगाने का विशेष महत्व होता है। भगवान श्री गणेश जी के प्रगट उत्सव पर सौंठ के लड्डुओं का भोग लगाने -सुख, शांति तथा स्थाई लक्ष्मी की प्राप्ति होती है एवं समस्त मनोकामना पूर्ण से होती है।

शास्त्रीय विधान के अनुसार गुड़ के मोदक भगवान गणेश को अत्याधिक प्रिय है अनेक भक्त मनोकामना पूर्ति के लिये लडड़ूओं का भोग लगाकर भगवान गणेश को प्रसन्न करते है ।

  गणेश मंदिर में इस दस दिवसीय पर्व के अवसर पर अनेक धार्मिक आयोजन किये जायेगे । जिसमें प्रतिदिन लड्डुओं का भोग क्रमानुसार लगाया जायेगा जो प्रथम दिवस 11 किलो से प्रारंभ होकर 101 किलों तक होगा । प्रतिदिन प्रात: 8 बजे पूजन श्रंगार एवं प्रात: 09 बजे आरती प्रसाद सायं 8:30 बजे आरती प्रसाद तथा प्रतिदिन 3 बजे से शाम 5 बजे तक महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किये जायेंगे । 11 सितंबर को शमी एवं दुर्वा से भगवान गणेश का सहस्रार्चन किया जायेगा। 16 सिंतंबर को कन्या भोज एवं 17 सितंबर को हवन पूजन के दीप दान एवं महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा ।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!