डॉ. ढालसिंह बिसेन की राज्यपाल नियुक्ति पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दी बधाई
बोले—अनुभव और जनसेवा की प्रतिबद्धता से उत्तराखंड में संवैधानिक दायित्वों का करेंगे कुशल निर्वहन
डॉ. ढालसिंह बिसेन की राज्यपाल नियुक्ति पर विधायक मुनमुन ने दी बधाई
Seoni 14 October 2026
सिवनी यशो:-वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने डॉ. बिसेन की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनका व्यापक राजनीतिक अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता इस नई जिम्मेदारी के निर्वहन में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. बिसेन संवैधानिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए देवभूमि उत्तराखंड में सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई दिशा प्रदान करेंगे।
डॉ. ढालसिंह बिसेन की राज्यपाल पद पर नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक मुनमुन ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उनकी नियुक्ति की खबर से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
यह भी पढ़े :-
सहकारी समितियों के खाते सहकारी बैंकों में खुलवाएं, कलेक्टर ने दिए निर्देश
बूथ से संगठन मजबूत होगा और संगठन से सत्ता का रास्ता तय होगा: विश्वनाथ ओकटे
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज लेंगे संभागीय बैठक, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन



