WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

छिन्दवाड़ा-पांडुरना जि़ले के समस्त नागरिकों की खुशहाली, सुख, शांति, समृद्धि के लिए जामसांवली तक पदयात्रा करेंगे सांसद  

   छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू  (MP Bunty Vivek Sahu)  12 सितंबर 2024 को शाम 4 बजे अपने निवास स्थान के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर जामसांवली तक पदयात्रा  प्रारंभ करेंगे, सांसद श्री साहू ने कहा की छिंदवाड़ा पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के लोगों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि के लिए यह यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं सांसद श्री साहू 12 सितंबर को शाम 4 बजे छिंदवाड़ा से हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। शाम 6 बजे लिंगा पहुंचेंगे और रात्रि 8 बजे उमरानाला पहुंचकर मसाला पार्क में रात्रि विश्राम करेंगे ।

पदयात्रा के दौरान जन समस्याएं भी सुनेंगे सांसद

सांसद  बंटी विवेक साहू जिले की खुशहाली सुख शांति समृद्धि के लिए जामसांवली तक पदयात्रा निकाल  रहे  सांसद यात्रा के दौरान लोगो की समस्याओं  का निराकरण करना भी नहीं भूले  उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले गांव में मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की जन समस्याएं भी सुनेंगे। लिंगा में  शाम 6  बजे  मेरा गांव मेरा सांसद अभियान में लोगों की जन समस्या भी सुनेंगे और उनके निराकरण का संबंधित अधिकारियों के निर्देश देंगे। सांसद 13 सितंबर को सुबह 11 बजे सिल्लेवानी पहुंचेंगे और दोपहर 2  बजे रामाकोना पहुंचकर मेरा गांव मेरा सांसद  अभियान के तहत आम जनता की समस्या सुनेंगे।  सांसद सौसर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे अगले दिन 14 सितंबर को सुबह 9 बजे जामसांवली मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। 14 सितंबर को सुबह 11 बजे मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत पांढुर्णा जिले के ग्राम सिवनी में जनसमस्याएं सुनेंगे। दोपहर 1 बजे से 3 तक पांढुर्णा रेस्ट हाउस में आम जनता से मिलेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!