राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिलाध्यक्ष ने घायल की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
छिंदवाड़ा यशो:- राष्ट्रीय हिंदू सेना जिला अध्यक्ष यमन साहू आए दिन सुर्खियों में रह रहे आम जन मानस की मदद कहे या किसी असहाय की मदद कहे भली भांति पूरी करते आ रहे है पूर्व में ही एक्सीडेंट में घायल हुए चंदनगाव निवासी एक 16 वर्षीय बालक अनुज पाटनकर जो एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज नागपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है जिसके परिवार में एक बहन ब अनुज की दादी है नकुल पाटनकर फ्लावर डेकोरेशन का काम कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था जो की एक्सीडेंट में घायल होने की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते आगे का इलाज के लिए पर्याप्त राशि नहीं है ।
जिसकी सूचना राष्ट्रीय हिंदू सेना जिलाध्यक्ष यमन साहू को प्राप्त हुई तो उन्होंने तत्काल घायल बालक के इलाज के लिए व्यक्तिगत तौर पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ब साथ ही सोशल मीडिया में वीडियो के माध्यम से आम जन मानस से अपील किए है एक गरीब परिवार के बेटा की मदद करे ब ईश्वर से प्रार्थना किए की घायल नकुल पाटनकर जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर आए।



