WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अमित शाह का छिंदवाड़ा आगमन 19 को तय : छिंदवाड़ा के नेताओं की भोपाल में बैठक

  • अमित शाह का छिंदवाड़ा आगमन 19 को तय : छिंदवाड़ा के नेताओं की भोपाल में बैठक - Seoni Newsopअमित शाह का छिंदवाड़ा आगमन 19 को तय : छिंदवाड़ा के नेताओं की भोपाल में बैठक - Seoni Newsअमित शाह का छिंदवाड़ा आगमन 19 को तय : छिंदवाड़ा के नेताओं की भोपाल में बैठक
    07 मार्च 2023
    छिंदवाड़ा यशो:- आगामी 19 मार्च को केन्द्री गृहमंत्री अमित शाह का छिंदवाड़ा प्रवास होना लगभग तय है जिसको लेकर प्रदेश भाजपा और छिंदवाड़ा जिला भाजपा तैयारियों में जुटी है । श्री शाह के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर भोपाल में मंगलवार को तैयारियों को लेकर बैठक भाजपा संगठन के द्वारा ली जा रही है जिसमें छिंदवाड़ा भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल हुए हैं। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार श्री शाह के कार्यक्रम की तैयारियाँ की जायेगी इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने छिंदवााड़ा के भाजपा नेताओं से चर्चा भी की । जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड में श्री शाह की आमसभा 19 मार्च को आयोजित होगी इस सभा में भाजपा संगठन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे तथा सभा में बड़ी संख्या में पड़ोसी जिलों से संख्या भी पहुँचेगी इस सभा को सफल बनाने की दृष्टि से व्यापक तैयारियाँ की जाना है । जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिये भाजपा नेताओं की बैठक भोपाल बुलाई गयी है । भोपाल बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, छिंदवाड़ा लोकसभा के प्रभारी सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,शेषराव यादव, चौधरी चंद्रभान,पंडित रमेश दुबे, नत्थन शाह, नरेंद्र परमार, नाना माहोड़, उत्तम ठाकुर,ताराचंद बावरिया, टीकाराम चंद्रवंशी श्रीमती वैशाली महाले,गजेंद्र अल्डक और बाबा पोफली सहित अन्य नेता भोपाल पहुंचे हैं जिसमें मुख्य रुप से शाह के दौरे को लेकर आवश्यक रणनीति तैयार की जा रही है।
    यहाँ बता दें कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भाजपा के लिये प्राथमिकता वाली सीट है इस सीट पर विशेष फोकस है हाल ही में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज किशोर का छिंदवाड़ा प्रवास हुआ था छिंदवाड़ा लोकसभा के साथ ही यहाँ की सातो विधानसभाओं में भाजपा जीत की ठोस रणनीति बनाने में जुटी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!