छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

किसान दिवस पर 25 हजार की सदस्यता कराएंगा किसान मोर्चा:संजय पटेल

   छिंदवाड़ा यशो:- विगत दिनों प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश महामंत्री हितानंद तथा सदस्यता महापर्व पर छिंदवाड़ा प्रवास आए प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रभारी भगवानदास सबनानी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा वर्चुअल बैठक आहूत की गई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल सम्मिलित हुए । वर्चुअल बैठक में लक्ष्य दिया गया कि 15 सितम्बर को किसान दिवस के अवसर पर किसान मोर्चा तथा सहकारिता प्रकोष्ठ मिलकर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 25 सदस्य बनाएंगे ।
    यह सदस्यता एक ही दिन में प्रत्येक विधानसभा में 5 हजार खेती किसानी से जुड़े भाई-बहनों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी । इसमें शक्ति केन्द्र के सदस्यता सहयोगी, पन्ना समिति, पन्ना प्रभारी, अध्यक्ष महामंत्री, बीएलओ का भी सहयोग लेना है इसमें किसान मोर्चे के संयोजक तथा सहसंयोक को भी भाजपा की सदस्यता दिलानी है । सदस्यता अभियान के साथ ही केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यो की भी चर्चा करनी है । किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले छिंदवाड़ा जिले के 1 लाख 60 हजार किसान भाई बहनों को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलानी है । तथा सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसान को भी प्राथमिक सदस्यता बनाकर सक्रिय सदस्य बनाना है ताकि आसन सहकारिता चुनाव में वह भाग ले सके 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button