3 हजार दीपों से जगमगाया बैनगंगा घाट, भाजपा ने मनाया “आशीर्वाद का दीया”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल छपारा का दीपोत्सव; कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ राष्ट्र की उन्नति का लिया संकल्प
छपारा में 3 हजार दीपों से जगमगाया बैनगंगा घाट, आशीर्वाद का दीया
Seoni 19 September 2026
सिवनी / छपारा यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल छपारा द्वारा 17 सितंबर की शाम बैनगंगा नदी पुल घाट पर “आशीर्वाद का दीया” दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने करीब 3 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
“आशीर्वाद का दीया” अभियान के तहत 17 सितंबर को दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए।
बैनगंगा घाट पर रोशन हुए तीन हजार दीप
छपारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैनगंगा नदी पुल घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान “एक दीप आशीर्वाद का, एक दीप राष्ट्र के नाम” के संदेश के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भी दीप जलाए।
कार्यक्रम में राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया गया।
गजानन पंचेश्वर ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन पर रखे विचार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा के संकल्प और उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प की भावना के साथ मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर, जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, मध्यप्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक जयदीप सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, विजय गोयल, पंकज जोलदेव, लेखराम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष निशा सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष शिवाकांत सिंह, नागेंद्र सिंह, राजपूत जितेंद्र सिंह राजपूत, राघवेंद्र पाठक, सुनील गोयल, सोहन कश्यप, प्रशांत सिंह, चक्रेश सिंह, कैलाश तंतुबाय, पंडित नीरज दुबे, धर्मेंद्र जैन, राकेश भारद्वाज, रेखा जबरे, रफीक खान, प्रदीप जैन, सुनील दत्त पाठक, स्वर्णिम साहू, सार्थक अग्रवाल, डीराम साहू सहित नगर परिषद के सभापति, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं नगर परिषद की सीएमओ भी उपस्थित रहीं।
गोल्डन टेंपल में पूजा-अर्चना के साथ समापन
कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद बैनगंगा नदी के पावन तट पर स्थित गोल्डन टेंपल मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



