WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशहेल्थ

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर हुुआ स्वास्थ शिविर

   छिंदवाड़ा यशो:- – हिंदी दिवस और ईद मिलादुन्नबी के शुभ अवसर पर तर्वियत वर्ल्ड विद्यालय में जन सेवा हिताय की तरफ से स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 पेशेंट एवं स्कूल के बच्चों का आंखों की जांच एवं दांतों की जांच एवं सभी बीमारियों की जांच कर दवाइयां मुफ्त में बांटी गई ।

  इस अवसर पर डॉक्टर पवन नेम जी के मार्गदर्शन में हिंदी के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों द्वारा एक लघु प्रस्तुति दी गई एवं नाटक का आयोजन किया गया साथी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बच्चों द्वारा मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुफ्ती मोहसिन साहब द्वारा बच्चों से सवाल जवाब किए गए इस अवसर पर प्रथम स्थान फिजा आयशा हसन रहे द्वितीय स्थान पर अलीशा इस्मा फलक ओवैस जाविया रहे तृतीय स्थान पर अंसब उज़ैर अफ्फ़़ान रहे साथ। ही जन सेवा हिताय के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!