WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जल संरक्षण एवं जल के अपव्यय को रोकने के लिए प्रेरित किया

वाणिज्य विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

छिंदवाड़ा यशो:- संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, म.प्र. भोपाल की अमृत 2.0 योजना अंतर्गत निकाय स्तर पर जन आंदोलन अंतर्गत प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शास्. स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के वाणिज्य विद्यार्थियों को जल के महत्त्व से अवगत कराने हेतु एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 शैक्षणिक भ्रमण हेतु नगपालिका के प्रतिनिधि द्वारा कुछ दिवस पूर्व महाविद्यालय से संपर्क किया गया एवं योजना के विषय में अवगत कराया गया। इसके पश्चात आज प्रात: 11 बजे विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन बस के माध्यम से धरम टेकड़ी स्थित जल शोधन संयत्र ले जाया गया एवं जल के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को दर्शाया गया। विद्यार्थियों को जल का महत्त्व समझाते हुए यह अवगत कराया गया कि जल ही जीवन है, व उन्हें जल संग्रहण, जल संरक्षण एवं जल के अपव्यय को रोकने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में विद्यार्थियों को वाणिज्य संकाय की ओर से स्वल्पाहार भी प्रदान किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!