WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनीहेल्थ

आयुष्मान के नाम पर चल रहा गोरखधंधा – दिनेश राय मुनमुन

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया अपने कार्यालय मे जन सुनवाई

-सामान्य सभा की बैठक मे सहभागिता किया

सिवनी यशो:- को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन  ने अपने कार्यालय जनसुनवाई कर जनपद पंचायत छपारा की बैठक मे सहभागिता किया। ज्ञात हो कि विधायक दिनेश राय मुनमुन को डेंगू बुखार हो गया था तथा आप स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। स्वास्थ्य मे सुधार के चलते आज श्री राय ने अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे प्रात: 11:00 बजे से जन सुनवाई करते हुये विधानसभा क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याएँ सुनी तथा समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
आयुष्मान के नाम पर चल रहा गोरखधंधा - दिनेश राय मुनमुन - Seoni News
 इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने छपारा पहुंचकर जनपद पंचायत के सभा कक्ष मे आयोजित सामान्य सभा की बैठक मे शिर्कत किया। जहां पर स्वागत उपरांत आरंभ हुई बैठक मे अनेकों बिंदुओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान विधायक श्री राय द्वारा जनपद प्रांगण मे वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
 बैठक के पश्चात पत्रकारों द्वारा किए गए आयुष्मान के नाम पर किये जा रहे फर्जीवाड़ा से संबंधित सवाल पर विधायक श्री राय ने कहा कि कुछ लोग ग्रामों मे आकर हमारे भोले भाले लोगों को स्वास्थ्य लाभ के लिए नि:शुल्क कैम्प लागने की बात कहकर जबलपुर ले जाते है जिसमे पूरा चैकप करने और घर वापस भेजने की बात कही जाती है और वह लोग उन्ही को ले जाते है जिनके पास आयुष्मान कार्ड होता है। उनके साथ आपरेशन की नौटंकी कर फोटो ग्राफी कर ईलाज के नाम पर लाखों रुपया निकलते हैं। ऐसे ही एक बस को खटकर सागर के जागरूक साथियों द्वारा पकड कर थाने पहुंचा दिया गया है। जिसमे आयुष्मान कार्ड से ईलाज के नाम पर ग्रामीणों को बस मे भरकर ले जाया जा रहा था। जिसके संबंध में विधायक श्री राय द्वारा कलेक्टर से चर्चा कर अवगत कराया गया है ।
विधायक से चर्चा के पश्चात कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के निर्देश दिए ै। विधायक श्री राय ने कहा कि ये सिवनी विधानसभा से ही नही बल्कि जिले के अनेकों ग्रामों से ग्रामीणों को ले जाते है साथ ही मजदूरी के नुकसान के नाम पर कुछ रुपए भी देते हैं। यह गोरखधंधा पूरे सिवनी जिले मे चल रहा है जिससे सरकार के पैसों का दुरुपयोग किये जाने के साथ ही छले जा रहे व्यक्ति को भविष्य मे बडी बीमारी अथवा दुर्घटना से चोटिल होने पर आयुष्मान कार्ड का लाभ नही मिल पाएगा।  विधायक ने उन साथियों का धन्यवाद दिया है जिन्होंने बस पकड़ाया है।  था कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिये वे हर संभव कार्यवाही करेंगे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!