WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

सुनवारा मे विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, हजारों व्यक्तियों को मिला लाभ 

सिवनी यशो:- जागेश्वर नाथ मेमोरियल हॉस्पिटल सिवनी,जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव, एवं सक्षम  संस्था के तत्वाधान,आदिवासी विकासखंड धनौरा के सुनवारा में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।  जिसमें आसपास के 20 से 25 ग्राम के रोगियों का शिविर मे नि:शुल्क अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया । 
शिविर में 450  व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण किया गया साथ ही 98 यूनिट रक्तदान किया गया ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डाँक्टर ने स्त्रियो का नि: शुल्क उपचार एवं दवाएं  दी ।  हड्डी रोग ,ह्यदय रोग , शिशु रोग ,पेट रोग ,एवँ रोगो के विशेषज्ञो  के द्वारा 2000  व्यक्तियों का उपचार नि:शुल्क किया गया , नेत्र रोगियो को आपरेशन के लिये जबलपुर भिजवाया गया ।  
महिलाओ को दवाओ ,के साथ सुझाव देते हुये प्रोट्रीन पावडर वितरित किया गया इस सारे कार्यक्रम मे सँस्था के सदस्य स्थानीय बालिकाओ ने बालको तथा डाँक्टरो ने  सराहनिय सहयोग किया । रक्तदाताओ को रक्तदान करने के बाद जूस फलो की व्यवस्था की गई थी इसके बाद भोजन भी कराया गया । सभी मरीजो के लिये चाय पानी बिस्किट की व्यवस्था भी की गई थी ।
इस सारे कार्यक्रम मे भाजपा के जिला महामंत्री गजानँद ंपंचेश्वर का विशेष योगदान रहा जिससे यह स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ, स्थानियों जनों के साथ नि:शुल्क परीक्षण का लाभ लेने वाले व्यक्तियों ने इस शिविर की बहुत प्रशंसा भी की 
समय समय पर ऐसे शिविरो का आयोजन होते रहने चाहिये जिससे गरीब लोगो को इसका लाभ मिलता रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!