मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ग्राम स्वराज यात्रा में सभी वर्ग से उपस्थिती का मोहन चंदेल ने किया आग्रह 

ग्राम स्वराज किसान न्याय पदयात्रा का कार्यक्रम जारी हुआ

सिवनी यशो:- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चंदेल विगत 2 अक्टूबर 1994 से लगातार पदयात्रा करते चले आ रहे हैं। इस वर्ष यह पदयात्रा का 31वां वर्ष है।
      विगत कुछ वर्षों से ग्राम स्वराज पदयात्रा राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के तत्वाधान में की जा रही है। एवं संगठन की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री विवेक अवस्थी को इसका प्रभारी बनाया गया है।
       कल दिनांक 28 सितंबर को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की हुई बैठक में चर्चा उपरांत आज ग्राम स्वराज किसान न्याय पदयात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
       पदयात्रा का कार्यक्रम जारी करते हुए पदयात्रा के संयोजक मोहन सिंह चंदेल ने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी जी के संदेश अनेकता में एकता सर्व धर्म समभाव सत्य अहिंसा सर्वोदय और सत्याग्रह के विचार को गांव-गांव तक प्रसारित किया जाएगा।

साथ ही मध्य निषेध एवं स्वच्छता के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जावेगा।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने भारत छोड़ो यात्रा के माध्यम से जो मोहब्बत की दुकान खोलने का संदेश दिया है उसे भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
      इसी के साथ-साथ प्रमुख रूप से किसान भाइयों को उनकी उपज का उचित एवं वाजिब मूल मिल सके सूखे खेतों की सिंचाई की उत्तम व्यवस्था हो सके एवं उन्हें आने वाली समस्याओं का निराकरण हो सके इस संबंध में भी गांव में चौपाल के माध्यम से व्यापक चर्चा की जावेगी।
      श्री चंदेल ने ग्रामीण जनों किसानों नौजवान साथियों एवं कांग्रेस जनों से ग्राम स्वराज किसान न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

पदयात्रा का कार्यक्रम विवरण:-

यात्रा का शुभारंभ दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजे ग्राम गोपालगंज से होगा
यात्रा का समापन दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 3 बजे बाला भवानी-सहजपुरी (लखनादौन)
ग्राम स्वराज यात्रा में सभी वर्ग से उपस्थिती का मोहन चंदेल ने किया आग्रह  - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button