क्राइममंडला

लंबे समय से नहीं मिली मध्यान भोजन की राशि

मंडला यशो:- सरकार के सभी कार्यक्रम मंडला जिले में असफल हो रहे हैं सरकार की बेहोशी के कारण सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो रहा है जिसकी वजह से जन कल्याणकारी योजना का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है सरकारी स्कूलों में संचालित मध्यान भोजन कार्यक्रम में शासन प्रशासन द्वारा लापरवाही की जा रही है। मध्य प्रदेश के मण्डला जिले में प्रधानमंत्री पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत शासन प्रशासन द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है छात्र-छात्राओं की पुरानी दर्ज संख्या के अनुसार पूर्व में राशि दी गई है छात्र-छात्राओं की नवीन दर्ज संख्या के अनुसार राशि प्रदान करने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है काफी लंबे समय से मध्यान भोजन की राशि सहायता समूह को प्रदान नहीं की जा रही है जिससे समूह परेशान हैं और कार्यक्रम संचालित करने में परेशानियों का अनुभव कर रहे हैं नागरिकों की मांग है शीघ्र ही मध्यान भोजन की राशि पिछली सभी सहायता समूहों के खातों में जमा की जावे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button