क्राइमछिंदवाड़ा

नाकाबंदी में बड़ा खुलासा: कार से 59.40 लीटर शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर पकड़ी गई शराब की खेप

Chhindwara 19 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चौरई पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 59.40 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।

जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग ने रात्रिकालीन दबिश देकर 12 लीटर देशी मसाला शराब जब्त कर दो प्रकरण दर्ज किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी भारती जाट के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले ने विशेष टीम गठित की।

19 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि छिंदवाड़ा से चौरई की ओर एक कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम पलटवाड़ा स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।

कार से मिली 59.40 लीटर शराब

तलाशी के दौरान कार क्रमांक UK-28 C-7559 (जैसा पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज) से 59.40 लीटर देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है।

वाहन में सवार यतीश राय और विवेक विश्वकर्मा शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग की भी रात्रिकालीन कार्रवाई

इधर, “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने छिंदवाड़ा वृत्त क्रमांक-1 एवं 2 में रात्रिकालीन दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान लगभग 12 लीटर देशी मसाला शराब बरामद की गई। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत दो प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :-

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे: सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक क्लिक में खातों में भेजे 1460.25 करोड़, फसल बीमा से मिली बड़ी राहत

शांति शिखर में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान में 1000 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

57 बिजली खंभों से तार चुराने वाला गिरोह बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार; 7 नाबालिग अभिरक्षा में, ₹22 लाख का माल जब्त

पटवारियों की 5 सूत्रीय मांगें विधानसभा तक पहुंचेंगी: विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ को सौंपा ज्ञापन

https://x.com/TNNavbharat/status/2059589642002080025?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button