छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

माधवराव सिंधिया की 78 वी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

माधवराव सिंधिया की 78 वी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये
सिवनी 10 मार्च 23
 सिवनी यशो:- भारतीय राजनीति के करिश्माई नेता कहे जाने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती पर 10 मार्च को माधवराव सिंंधिया चौक में सिंधिया परिवार से जुड़े हुये भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने पुष्पांजलि कार्यक्रम काा आयोजन किया इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सोनोडिया, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, जिला मंत्री संजीव मिश्रा, श्रीनिवास मूर्ति, सुश्री रानी बघेल, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय सोनी,महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, शफीक पटेल, विनोद सोनी,प्रवीण भारद्वाज, सुश्री बिदु बघेल, गिरधारी पटेल, रामलाल राय श्रीमती रूकमणी सनोडिया श्रीमती वंदना बैस आदि भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकत्र्र्ता शामिल हुये और सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्व.माधवराव सिंधिया को पुष्पांजली अर्पित करते हुये कहा कि स्व. सिंधिया ने देश के विकास में और आमजनता की भलाई के लिये जो योगदान दिया है वह बहुत महत्वपूर्ण और अनुकरणिय है प्रदीप राय ने कहा कि स्व. महाराज ने देश में विकास की गंगा बहायी और अनेक जनहितैषी देश के प्रगति के लिये कार्य किये उनके कार्यो के लिये वे हमेशा हमारे आदर्श रहेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button