WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

देश को प्रगतिपथ पर ले जाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध-:ढालसिंह बिसेन 

   सिवनी यशो:- देश एवं प्रदेश को प्रगति पथ पर आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आज लोग भाजपा की रीती नीतियों और कार्यशाली से जुडऩा चाहते हैं और हमारी सरकार के कार्यों और जनकल्याण कारी योजनाओं ने भी देश के विकास को नई दिशा दी है। हमे लोगों को हमारी विचारधारा और कार्यों से अवगत कराना है। सदस्यता अभियान में नगर का कोई भी घर हमारे जनसंपर्क से ना छूटे कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखें। इस आशय की बात पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा आज सिवनी नगर उत्तर मंडल के सभी 12 वार्डों में चलाई जा रहे सदस्यता महा अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कही गई।
इस अभियान में शामिल हुए पूर्व विधायक  नरेश दिवाकर ने कहा कि हमें महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलानी है। हमारी केंद्र और राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित किया है। मुख्यमंत्री विवाह कन्यादान योजना, आयुष्मान भारत कार्ड योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लाडली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाएं जिनका लाभ जनता को मिल रहा है हम ऐसे परिवारों के बीच पहुंचकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करें।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष  सुजीत जैन द्वारा कहा गया कि, यह सदस्यता अभियान विकसित एवं समृद्ध भारत की कल्पना को साकार करने का है। यह अभियान सत्ता को ऊर्जा और संगठन को शक्ति प्रदान करेगा। हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं, महिलाओं, प्रबुद्धजनों तथा सर्व समाज के बीच सदस्यता अभियान को आगे बढऩे का काम करेंगे।
नगर भाजपा उत्तर  मंडल के अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी ने बताया कि, नगर के उत्तर मंडल सभी 12 वार्डों में प्रवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता, नगर पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, सहयोगी कार्यकर्ता,  महिला मोर्चा , वार्ड के समस्त कार्यकर्ता भी इस अभियान शामिल हुए।इनमें प्रमुख रूप से सिवनी विधानसभा प्रभारी गजानंद पंचेश्वर, अशोक टेकाम, परसराम, ओमप्रकाश तिवारी, राजेश उपाध्याय, लालू राय, ज्ञानचंद सनोडिया, विनोद सोनी, आरिफ भाई इत्यादि शामिल हुए।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि ,महिला मोर्चे द्वारा बडी संख्या में महिलाओं को सदस्यता दिलाई गई। जबकि, अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा गांधी वार्ड, ध्यानचंद वार्ड और गुरुनानक वार्ड, में भारी संख्या में अल्पसंख्यक भाई बहनों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान  अल्केश रजक, अनूप मिश्रा, श्वेता मिश्रा, अंजू तैलंग, शिखा अवधिया, ज्योति राजपूत, रामकुमारी बर्मिया, अनसुईया पटवा, अनूप मिश्रा, तरुण करोसिया, जय श्रीवास्तव, रविशंकर भांगरे, आलोक राज जितेंद्र इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!