देश विदेशसिवनी

पेंच टाईगर रिजर्व की बाघिन ने 400 कि.मी दूर अचानकमार में मिली 

   सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में वर्ष 2022 के अखिल भारतीय बाघ ऑकलन के दौरान, कर्माझिरी एवं घाटकोहका परिक्षेत्र में लगे कैमरों में दर्ज हुई एक बाघिन, वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्यं के अचानकमार टाइगर रिजर्व में पाई गई है। भारतीय वन्य जीव संस्थागन टाइगर सेल के वैज्ञानिकों ने उन्हें अचानकमार टाइगर रिजर्व के द्वारा उपलब्ध कराये गये बाघिन के फोटोग्राफ का मध्यं भारत के विभिन्न  क्षेत्रों के टाइगर के डॉटाबेस से मिलान कर किया गया एवं पेंच टाइगर रिजर्व की उक्त बाघिन से धारियों के मिलान के आधार पर पुष्टि की गयी।
पेंच टाईगर रिजर्व की बाघिन ने 400 कि.मी दूर अचानकमार में मिली  - Seoni News
   अचानकमार प्रबंधन ने चर्चा में अवगत कराया कि यह बाघिन अचानकमार टाइगर रिजर्व में 2023 शीत ऋतु के पूर्व से ही देखी जा रही है। यह खबर सभी वन्य्जीव प्रेमियों के लिये हर्ष एवं गौरव का क्षण हैं, क्योंीकि बाघिन ने लगभग 400 कि.मी. से अधिक की दूरी तय करके अपने नये आवास में गई है। यह खोज इस द़ष्टि से भी महत्व पूर्ण है कि इससे आमजन को कॉरीडोर के संरक्षण की आवश्यकता एवं महत्व  को समझाने में मदद मिलेगी। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button