छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

सांसद ने दी 65 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र भवन की सौगात

   छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू ने चौरई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिवरखेड़ी में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से 65 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आवास गृह भवन का भूमिपूजन किया।

   इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश दुबे , गंभीर सिंह चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज राधेश्याम रघुवंशी उपाध्यक्ष शेलकुमारी वर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा ,कुंडा मंडल महामंत्री राजेश कुमार शर्मा, व्यास नारायण साहू , अखिलेश वर्मा , मुकेश वर्मा , गजेंद्र वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button