क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
छिन्दवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में मिली प्रेस फोटोग्राफर की लाश, SIT करेगी जांच
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टरेट परिसर में आज सुबह प्रेस फोटोग्राफर राजकुमार सोनी उर्फ लल्ली की लाश मिलने से सनसनी फैल गई । लाश कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर एक जीप से बंधी हुई पाई गई । लाश के आसपास कुछ पत्थर भी मिले हैं । प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है पत्रकारों में शोक का माहौल है सीसीटीवी फुटेज मिलने पर हो सकता हैं खुलासा, हत्या की आशंका के चलते पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एस आई टी का गठन कर दिया है अब मामले की जांच 7 सदस्यों का विशेष जांच दल करेगा।
पुलिस अधीक्षक ने बनाई जांच कमेटी
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने प्रेस फोटा ग्राफर की संदिग्ध मौत को लेकर जांच समिति बनाई है। जिसमें अजय राणा नगर पुलिस अधीक्षक, उमेश गोल्हत्री थाना प्रभारी कोतवाली, विनोद दाहिया उपनिरिक्षक, अमित यादव सहायक उपनिरिक्षक, आरक्षक अमीरचन्द रघुवंशी हसमुख, आदित्य रघुवंशी की टीम जांच करेगी।





