14 कार्टून/बोरियों में भरा अवैध फटाखा जप्त
पुलिस ने की विस्फोटक अधिनियम पर बडी कार्यवाही,आरोपी आगामी त्यौहार में अवैध फटाखा भंडारण व विक्रय कर अवैध लाभ अर्जित करना चाहता था
छिन्दवाड़ा यशो:- पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये क्षेत्र में अवैध रूप से फटाखे (विस्फो टक) के निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, दिये गये निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा अजय राणा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुंडीपुरा मनोज बघेल द्वारा, चौकी प्रभारी धरमटेकडी महेन्द्र शाक्य व अन्य पुलिस स्टॉफ टीम गठित कर मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये दिनांक 22/10/2024 के रात्रि 21 बजे छिंदवाडा नरसिंहपुर रोड वैष्णवी टेंट हाउस के पास विश्वनाथ उर्फ गोलू साहू के घर के अंदर अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ, चिल्लर फटाखे के कार्टून रखे होने की सूचना मिलने पर विश्वनाथ उर्फ गोलू पिता गेंदलाल साहू उम्र 30 साल निवासी हरसिध्दी? नरसिंहपुर रोड छिंदवाडा के घर के अंदर छोटे एवं बडे कार्टून व बोरी में अवैध रूप से रखे विस्फोटक चिल्लर फटाखे कुल नग 14 (कार्टून, बोरी) अनियमित अवैध रूप से असुरक्षित तरीके से आम जनजीवन को खतरा उत्प्न्न करने की स्थिति में खतरनाक, अव्य?वस्थित रूप से बिना सुरक्षा के इंतजाम किये हुये रखना पाये गये, जिन्हे विधिवत जप्त कर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया, आरोपी विश्वेनाथ उर्फ गोलू साहू उम्र 30 साल निवासी हरसिध्दी) नरसिंहपुर रोड छिंदवाडा के विरूद्ध धारा 287, 288 क्चहृस्, विष्फो्टक अधिनियम 1884 की धारा 5, 9 (ख) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
जप्त संपत्ति- अवैध फटाखे – रस्सी बम (फटाखा) 750 नग, लक्ष्मी् बम (फटाखा) 1500 नग, चकरी (फटाखा) 600 नग, अनारदाना (फटाखा) 320 नग, कलर माचिस 1000 नग, टिकली (फटाखा) 500 नग, रॉकेट (फटाखा) 200 नग, फुलझडी (फटाखा) 1000 नग, लडी (फटाखा) 100 नग, उपर जाकर फूटने वाले (फटाखा) 100 नग कुल कीमती करीबन 60,000 रूपये, इस प्रकार उपरोक्तल सभी फटाखों को 14 कार्टून/बोरीयों में भरकर अवैध तरीके से रखे पाये जाने पर जप्त किया गया।





