WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

सेमीफाइनल में सिवनी बायस, कांटे के मुकाबले में मिली जीत  

  सिवनी यशो:- एमपीएल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में यलगार और बॉयस के मध्य खेला गया । आज हुए कांटे के मुकाबले में सिवनी बायस न जीत दर्ज की । आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि यलगार टीम के कप्तान ने गनूमाना ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो सही साबित हुआ। यलगार की शानदार गेंदबाजी की आगे बॉयज क्लब के कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाए और 9.2 ओवर पर 61रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। बॉयस की और से शानू ने सर्वाधिक 18 रनों की पारी खेली, यलगार की ओर से ताहिर ने शानदार गेंदबाजी करती है दो ओवर में 6 रन लेकर तीन विकेट  लिया । 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यलगार टीम के बल्लेबाज बॉयज की कसी हुई गेंदबाजी के कारण यलगार टीम यह मैच पांच रन से हार गई। यलगार की ओर से सर्वाधिक 22 रन मनीष बैन ने बनाये, बॉयस की ओर से इमरान लाला ने दो ओवर में 11 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया । और आज के मैन ऑफ द मैच रहे। आज के मैच की निर्णायक आतिफ भाई और आरिफ भाई रहे मैच के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब के अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा रहे । कल टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल एमजी और सर्वोदय के मध्य सुबह 7:15 बजे खेला जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!