धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व 28 अक्टूबर से प्रारंभ

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय के हृदय स्थल प्राईवेट बस स्टेंड स्थित भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 28 अक्टूबर कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी से पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ होगा जो आगामी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि अन्नकूट पूजन (गोवर्धन पूजन) 02 नवंबर तक चलेगा।

मंदिर समिति के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का विशेष दिव्य पूजन प्रात: 6 बजे से 7.30 बजे तक किया जायेगा, इसके पश्चात प्रात: 7.30 बजे से 9.30 बजे तक भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का सहस्त्रार्चन 1008 वस्तुओं से भक्तगणों के द्वारा किया जायेगा। इसके बाद प्रात: 9.30 बजे से 10 बजे तक आरती एवं प्रसाद वितरण का क्रम सम्पन्न होगा। सायंकाल 6 बजे से दीपदान किया जायेगा, शाम 7 बजे भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की महाआरती उतारी जायेगी इसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।

मंदिर समिति के द्वारा आगे बताया गया कि पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ एकादशी पूजन के साथ 28 अक्टूबर को होगा। दूसरे दिन 29 अक्टूबर को प्रदोष पूजन सम्पन्न कराया जायेगा। दीपोत्सव के तीसरे दिन 30 अक्टूबर को धनतेरस एवं नरक चतुदशी पूजन होगा जबकि 31 अक्टूबर गुरूवार को दीप महोत्सव मनाया जायेगा, 01 नवंबर को प्रात: 7.30 बजे भगवान लक्ष्मी नारायण का सहस्त्रार्चन होगा, 02 नवंबर को अन्नकूट पूजन के अवसर पर प्रात: 7.30 बजे से भगवान सत्यनारायण कथा, आरती एवं प्रसाद वितरण का क्रम सम्पन्न होगा तो इसी दिन शाम के समय विशाल नगर भोज भंडारा, महाप्रसाद वितरण के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का समापन होगा। उक्त दीपोत्सव पर्व एवं विशेष पूजन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के प्रधान पुजारी पं. हेमन्त त्रिवेदी एवं राजेश मिश्र द्वारा संपादित कराया जायेगा। उक्त धार्मिक आयोजन में भक्तगणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह मंदिर समिति के द्वारा किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!