WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

संगठन चुनाव में हमें निष्ठावान कार्यकत्र्ताओं की फौज खड़ी करना है – आलोक

मंडल स्तर पर संगठन चुनाव संबंधी कार्यशालाएँ संपन्न

सिवनी यशो:- भाजपा में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र है, जिसके कारण संगठन पर्व के अंतर्गत प्राथमिक सदस्यता और फिर सक्रिय सदस्यता और उसके बाद संगठन चुनाव भारतीय जनता पार्टी करने जा रही है। संगठन चुनाव पार्टी की मजबूती और ऊर्जावान, राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी करना है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है।

उक्त आशय के उद्गार संगठन चुनाव के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा आज से जिले के विभिन्न मडलों में आयोजित कार्यशालाओं के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करते हुए कही गई। श्री दुबे ने कहा कि, जिस प्रकार से हमने संगठन पर्व के अंतर्गत प्राथमिक डिजिटल और सक्रिय सदस्यता ऐतिहासिक ढंग से बनाई है। उसी प्रकार से अच्छे और संगठन निष्ठ कार्यकर्ताओं की फौज, हम इन संगठन चुनाव में खड़ी करें और पार्टी को अजेय बनाएं।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा इन संगठनात्मक चुनावों को योग्यता को आगे बढऩे का सुनहरा अवसर निरूपित करते हुए दायित्वान कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हमारी कार्यशैली निष्पक्ष होना चाहिए योग्यता को उसका स्थान और सम्मान मिलना चाहिए।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है क्योंकि इस में ही कभी बूथ अध्यक्ष रहे अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बाद में केंद्रीय गृहमंत्री बने वहीं एक सामान्य चाय बेचने वाले परिवार का बेटा दुनिया का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में बनता है।

श्री दुबे ने पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को बधाइयां देते हुए कहा कि सिवनी जिले की सदस्यता का लक्ष्य जिसे आप सभी ने परिश्रम की पराकाष्ठा करते प्राप्त किया है इसके लिए पार्टी के सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं। चुनाव सर्वसम्मति से और पार्टी विस्तार की दृष्टि से निर्विरोध रूप से संपन्न हों इसका प्रयास करें।

श्री दुबे ने कहा कि,भाजपा में संगठन चुनाव संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए होता है। भाजपा परिवार सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वक्षेत्रिय हो, इसके लिए पार्टी की सदस्यता करने के पश्चात निष्ठावान, संधर्षशील, अनुभवी, सक्रिय, सक्षम, समर्पित , उर्जावान और जुझारू पदाधिकारीयों की टीम बनाएं। सभी दायित्वान कार्यकर्ता आपसी सहमति और समन्वय के साथ आगामी दिनों में संपन्न होने वाले संगठन के चुनाव को संपादित करें। यह ध्यान रखें कि भाजपा में पद नहीं दायित्व होता है, सम्मान नहीं बल्कि एक चुनौती होती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!