WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

खेलेगा भारत खिलेगा भारत : ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में अंचल के 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया

छिंदवाड़ा यशो:- राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार प्राप्त शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़े सामाजिक संगठन एकल अभियान द्वारा समस्त देश में अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेलकूद समारोहों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में छिंदवाड़ा अंचल में खेलकूद समारोह संपन्न हुआ।

छिंदवाड़ा अंचल के वनवासी क्षेत्रों में 254 एकल विद्यालय संचालित है जो पंचमुखी शिक्षा एवं पंचमुखी योजनाओं के माध्यम से समग्र ग्रामविकास की संकल्पना पर कार्य करते है ।इस खेलकूद समारोह में दौड़, कबड्डी, ऊंची कूद,लंबी कूद योगा,कुस्ती आदि खेलों को समाहित किया गया जिसमे संपूर्ण अंचल से लगभग 500 वनवासी बालक बालिकाओं ने खिलाड़ी के रूप प्रतिभाग किया ।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बालक कबड्डी में परासिया की टीम एवं बालिका वर्ग में चौरई की टीम प्रथम रही।

। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुभाष भलावी प्रथम एवं बालिका में हेमंत कुमारी काकोडिया प्रथम रही ,200 मीटर बालक में दीपांशु एवं बालिका में शीतल सिरसाम प्रथम रही, 400 मीटर बालक में अभिषेक यादव एवं बालिका शीतल सिरसाम प्रथम रही ,योग में गिरधारी पवार प्रथम लंबी कूद बालक में कुणाल कुडोपे प्रथम बालिका वर्ग मयूरी प्रथम ,ऊंची कूद बालक गजानन यदुवंशी प्रथम बालिका वर्ग में शीतल सिरसाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ,नगर निगम महापौर विक्रम अहके विशेष अतिथि संचालक विद्याभूमि पब्लिक स्कूल डॉ. विजया यादव, युवा उद्यमी गौरव चौधरी, युवा व्यवसायी नीरज भारद्वाज,संत आशाराम गुरुकुल की संचालिका श्रीमती दर्शना खट्टर की उपस्थिति रही एवं समापन समारोह में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष भरत घई, योग वेदांत समिति अध्यक्ष मनमोहन परसाई, सुशील परिहार, लायंस आई हॉस्पिटल संचालक पूरन राजलानी, आरोग्य हॉस्पिटल के संचालक दीपक खण्डेलवाल, अरूण कपूर, विनोद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया, समाजसेवी जगेंद्र अल्डक, एकल अभियान राष्ट्र्रीय प्रचार प्रमुख संजय मालवीय, प्रभाग प्रमुख नरेंद्र सिंह चंदेल, एकल के पूर्व कार्यकर्ता कुबेर सिंह सूर्यवंशी, अंचल अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू ,उपाध्यक्ष अमृता पांडे,सचिव प्रशांत नंदनवार, खेलकूद अध्यक्ष रवींद्र बाडेकर, पूर्व संरक्षक लालदास सहित अंचल अभियान प्रमुख राजकुमार बट्टी तथा खेल प्रमुख मनोज सोनी व पूर्वकालीन कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में मार्च पास्ट सांई पब्लिक स्कूल लिंगा के बालकों द्वारा किया गया तथा संत आशाराम गुरुकुल द्वारा संपूर्ण व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया, कार्यक्रम का समापन राष्ट्र्रगान के द्वारा किया गया ।

ग्रामीण बच्चे शहरी बच्चों से मजबूत: विजया यादव

विद्याभूमि की संचालिका श्रीमति विजया यादव ने कहा कि ग्रामीण बच्चे और शहरी बच्चों में बहुत अंतर है कम संसाधानों के बाद भी वे मजबूत है। जबकि शहरी बच्चे उतने मजबूत नहीं है।

एकल का सराहनीय प्रयास: शेषराव

जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता से ग्रामीण बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रेरणा मिलती है, यदि उन्हे सहीं मार्गदर्शन मिले तो वे गांव और देश का नाम रोशन कर सकते है। एकल अभियान द्वारा जो संस्कार शिक्षा का कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है।

संस्कृति को पोषित कर रहा एकल: दर्शना

आशाराम गुरूकुल की संचालिका श्रीमति दर्शनाखट्टर ने कहा कि एकल विद्यालय के माध्यम से संस्कृति को पोषित किया जा रहा है, ग्रामीण बच्चों का खेलकूद में प्रदर्शन उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है।

ग्रामीण बच्चे भी खेलकूद में आगे आ रहे है: भारत

पी.जी.कॉलेज के जनभागीदारी के अध्यक्ष भारत घई ने कहा कि एकल विद्यालय द्वारा जो खेलकूद गांव-गांव मेें किये जा रहे है, इससे ग्रामीण बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे रहेंगे।

खेलों बच्चे बुरी आदत से बच रहें है: चन्देल

एकल के विभाग प्रमुख नरेन्द्रसिंह चन्देल ने कहा कि एकल विद्यालय पंचमुखी शिक्षा के अन्तर्गत बच्चों को संस्कार तो दे रहा था किन्तु शिक्षा के बाद वे आगे क्या करें इसके बारे मेें सोचा गया कि कही वे नशे या बुरी आदतों में न पड़े इसीलिए एकल अभियान द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो ग्रामीण से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किये जा रहे है।

प्रतियोगिता को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा : मालवीय

एकल विद्यालय के केन्द्रीय प्रचार प्रमुख संजय मालवीय ने कहा कि एकल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और इससे ग्रामीण बच्चे खेलकूद प्रतियोगिता में आगे आ रहे हैं। सरकारों को भी चाहिये कि वे प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर से ही बच्चों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रतिदिन नियमित खेल हों: राजलानी

लायंस क्लब परासिया के संचालक पूरन राजलानी ने कहा कि ग्रामीण बच्चों की खेलकूद प्रतियागिता देखकर अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। खेलकूद से बच्चे मजबूत होते हैं। सभी प्रकार के स्कूलों में खेलकूद प्रतिदिन नियमित रूप से होना चाहिये, सरकार इसके लिए नियम बनाये।

गुरूकुल ने 500 बच्चों को कपड़े बांटे

आशाराम गुरूकुल द्वारा सभी संचो से आये 500 बच्चों को कपड़े एवं पूर्णकालिक सेवाव्रति एवं आचार्यो को कम्बल भेंट किये गये, जिससे बच्चों की खुशियां देखते ही बन रही थी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!