WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से हड़कंप: आग की चपेट में आई टायर और चाय दुकान, बड़ा हादसा टला

डूण्डासिवनी के डोरली-छतरपुर में दोपहर का हादसा, तेज धमाके के बाद फैली आग—दमकल ने पाया काबू

सिवनी ट्रांसफार्मर ब्लास्ट – टायर और चाय दुकान जल गईं

Seoni 19 April 2026
सिवनी यशो:-  सिवनी जिले के डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगी रोड स्थित डोरली-छतरपुर में रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक बिजली ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के बाद लगी आग ने पास स्थित टायर दुकान और चाय-पान दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में पहले तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद अचानक जोरदार धमाका हुआ।

देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैल गईं और आसपास की दुकानों में रखा सामान जलने लगा। टायर दुकान में आग फैलने से स्थिति और गंभीर हो गई, क्योंकि जलते टायरों से घना धुआं और तेज लपटें उठने लगीं।

बिजली सप्लाई बंद कर टाला गया बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली कंपनी और दमकल विभाग को सूचना दी। बिजली कंपनी ने तुरंत क्षेत्र की सप्लाई बंद कर दी, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

 दमकल की कड़ी मशक्कत, आग पर पाया काबू

 ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों दुकानों में रखा सामान जल चुका था, जिससे भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

डूण्डासिवनी थाना प्रभारी चेनसिंह उइके ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है, जबकि विस्तृत जांच जारी है।

जनहानि नहीं, लेकिन बड़ा खतरा टला

 ट्रांसफार्मर ब्लास्ट घटना में राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जिस तरह से आग तेजी से फैली, उससे यह स्पष्ट है कि समय रहते नियंत्रण नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://starsamachar.com/Bhopal:-Blast-in-transformer,-Fortuner-parked-nearby-burnt-to-ashes

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!