टेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशसिवनी
विज्ञान प्रदर्शनी मेला जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर सम्पन्न
13 से 19 नवम्बर के मध्य आयोजित होगी विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
सिवनी यशो:- जिला परियोजना समन्वयक (District Project Coordinator) जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी (District Education Center Seoni) ने जानकारी देकर बताया कि शासन के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का जिले में जनशिक्षा केन्द्र स्तर में आयोजन 05 नवम्बर से 09 नवम्बर 2024 के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने मॉडल, एकल पर्यावरण गीत, लघु नाटिका, प्रश्न मंच एवं विचार संगोष्ठी में अपनी सहभागिता दी।
उन्होंने बताया कि जनशिक्षा केन्द्र से चयनित प्रतिभागियों का विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवम्बर से 19 नवम्बर 2024 के मध्य किया जाएगा। विकासखण्ड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों की प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित होगी तथा जिला स्तर से चयनित मॉडल (Selected Model) राज्य स्तर में प्रदर्शन के लिए जायेंगे।
इस संबंध में समस्त बीआरसीसीए (BRCCA) जनपद शिक्षा केन्द्र जिला सिवनी को निर्देशित किया गया है कि प्रतियोगिता में चयनकर्ताओ में संकायवार अनुभवी शिक्षकों को रखा जाए ताकि चयनित बच्चे राज्य स्तर तक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता (State Level Science Exhibition Competition) में सहभागिता कर सकें।




