WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस समारोह पर डॉ कुमार विश्वास सहित दिग्गज कवि आएंगे

Chhindwara-13 November 2024
छिदंवाडा यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister of Madhya Pradesh Kamal Nath) के जन्मदिवस (Birthday) पर छिंदवाडा एवं पांढुर्णा जिले वासियों की ओर से निनाद ललित कला समिति द्वारा विशाल हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है।

निनाद ललित कला समिति के सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि दिनाँक 18 नवंबर दिन सोमवार शाम 6.30 बजे स्थानीय दशहरा मैदान पोलाग्राउंड  (Dussehra Maidan Polar Ground) में कमलनाथ के जन्मोत्सव पर कमलनाथ एवं नकुलनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें विश्वविख्यात कवि, कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishwas) अपनी रचनाएँ तथा अपना चिंतन प्रस्तुत करेंगे। देश विदेश में प्रसिद्ध पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी (Dr. Sunil Jogi) हास्य सहित मर्मस्पर्शी कविताएँ एवं व्यंग्य की क्षणिकाएँ प्रस्तुत करेंगे।

हास्य रस के सुप्रसिद्ध हस्ताक्षर रमेश मुस्कान अपनी कविताओं से मुस्कराने के लिए बाध्य करेंगे। वीर रस की प्रसिद्ध कवियित्री वर्तमान काव्य पाठ में निरंतर अपनी ओजस्वी रचनाओं से छाप छोडने वाली श्रीमती कविता तिवारी (Mrs. Kavita Tiwari) रचनाएँ प्रस्तुत करेंगी। लाफ्टर चैलेंज के दिनेश बावरा एवं श्रृंगार रस की सुप्रसिद्ध कवियित्री प्रीति पांडे कवि सम्मेलन (kavi sammelan) में काव्य पाठ करेंगी। यह उल्लेखनीय है कि, कार्यक्रम के स्थल में परिवर्तन कर अब यह कार्यक्रम दशहरा मैदान पोला ग्राउंड मे होगा।

आनंद बक्षी ने बताया कि, आयोजन में प्रवेश हेतु पास अथवा आमंत्रण की आवश्यकता नही है। यह पूर्णत: निशुल्क कार्यक्रम है। महिलाओं के बैठने के लिए व्यवस्था की गयी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!