भेडि़ए के हमले में घायल महिलाओं से मिलने पहुंचे कलेक्टर
घायल महिलाओं को प्रदान की अनुदान राशि
Chhindwara-13 November 2024
छिन्दवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह (Collector Shilendra Singh) ने जिला चिकित्सालय (District Hospital) पहुंचकर हाल ही में भेडि़ए (wolves) के हमले में घायल हुईं महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, एसडीएम सुधीर जैन व सिविल सर्जन डॉ.गोन्नाड़े (Manish Khatri, SDM Sudhir Jain and Civil Surgeon Dr. Gonnade) उपस्थित रहे। चिकित्सकों से चर्चा के दौरान उन्होंने पाया कि दोनों महिलाओं की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और अब उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।
भुजलोबाई और दुर्गा बाई को अनुदान राशि का वितरण- कलेक्टर श्री सिंह ने जिला चिकित्सालय (District Hospital) में घायल महिला भुजलो बाई डहेरिया को 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया, वहीं दुर्गा बाई नरवाहे को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने इस दौरान महिलाओं से बातचीत की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।





