WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

अधिमान्य पत्रकारों की श्रद्धा निधि शुरू करने मुख्यमंत्री को छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन ने लिखा पत्र

Chhindwara-13 November 2024

छिन्दवाड़ा यशो:- पत्रकार (Journalist) हितों के लिए काम करने वाले छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन (Chhindwara Press Association) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav)  को पत्र भेजकर 70 वर्ष से अधिक के अधिमान्य पत्रकारों (preferential journalists) की श्रद्धानिधि (devotee) शुरुआत करने की माँग की है। छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया (Journalist Govind Chaurasia) के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र राय ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के (गैर आयकरदाता) अधिमान्य पत्रकारों को श्रद्धानिधि दे रही है. पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Former Chief Minister and Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan) ने 70 वर्ष के सभी अधिमान्य पत्रकारों को श्रद्धानिधि की घोषणा चुनाव के समय किया था ।

आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद जनसंपर्क विभाग  (public relations Department)  ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है. 70 वर्ष से अधिक उम्र के बहुत से पत्रकारों ने श्रद्धानिधि हेतु आवेदन किया है कितु जनसंपर्क विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं है और न ही कोई कमेटी बनाई है. हमारा आपसे निवेदन है कि जो पत्रकार 70 वर्ष से अधिक की उम्र के पत्रकार है जिन्होंने आवेदन किया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से श्रद्धानिधि देने हेतु विभाग को निर्देश देने का कष्ट करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!