धर्मसिवनी

हनुमान जी की आराधना से मन को करें पवित्र और पायें मन चाही सफलता

सिद्ध ज्वाला देवी पीठ में 63 वें सप्ताह श्रद्धा और भक्ति से संपन्न हुआ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ

सिवनी यशो:- सिद्धपीठ ज्वालादेवी मंदिर परतापुर रोड भैरोगंज में भक्ति और जागरूकता संदेशों के साथ युवा और मातृशक्ति का प्रेरणादायक कार्यक्रम सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ का 63 वां सप्ताह भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ ।

हनुमान जी की आराधना से मन को करें पवित्र और पायें मन चाही सफलता - Seoni News

युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा 63 वे सप्ताह सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया । इस सप्ताह युवाओं एवं मातृशक्ति ने संकल्प व्यक्त किया कि इस भक्तिमय आयोजन का विस्तार और हनुमान जी की भक्ति के लिये सभी हर दिन एक एक व्यक्ति को प्रेरित करेंगे । हनुमान जी की आराधन विद्यार्थियों के लिये बेहद लाभकारी हो सकती है । हनुमान जी की आराधना से मन में पवित्रता और लक्ष्य को प्राप्त करने की चमत्कारी शक्ति प्राप्त होती है । दीप पर्व के पश्चात छात्र छात्राओं को परीक्षा में सफलता की चिंता रहती है ।

इस चिंता को दूर करने के लिये पवित्र मन से सफलता के लिये जुटने की आवश्यकता होती है और इसके लिये राम भक्त हनुमान जी की भक्ति उनके लिये संजीवनी का काम करती है । पवित्र मन से हनुमान जी का स्मरण कर छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिये । मन में जरा भी भटकाव हो तो हनुमान जी का ध्यान करें और सफलता के लिये जुट जाये । इस प्रकार का मोटीवेशन छात्र छात्राओं को देने के लिये सक्रियता से कार्य में जुटे ।

    मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार के मुख्य यजमान दीपक चौहान (पीएनबी ) ने यजमान बनकर मातारानी के दरबार मे पूजन एवं महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया ।

।    सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button