WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
राजनीतिसिवनी

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 19 नवंबर को मनायी जायेगी जयंती

सिवनी यशो:- देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमति इंदिरा गांधी जी (Former Prime Minister Late Smt. Indira Gandhi ji) का जन्म 19 नवम्बर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था इंदिरा जी ने भारतीय समाज की बुनियादी समस्याओं के प्रति कार्यो को नई दिशा दी और राष्ट्र के निर्माण में युवा पीढ़ी को अनुप्रेरित किया। इंदिरा जी सम्पूर्ण मानव जाति की आकांक्षाओं की प्रतीक थी तथा शांति एवं पूर्ण निरस्त्रीकरण के विश्व प्रमुख समर्थकों में अग्रणी थी। वे एक ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था की समर्थक रही,जिसमें शक्ति और दया भाव का सामंजस्य, ज्ञान, क्षमता तथा मानव सेवा के प्रति समर्पित हो। भारत के नवनिर्माण में इंदिरा गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान था, पूरे विश्व में इंदिरा जी ने भारत को एक अलग पहचान दिलाई थी।

इंदिरा जी का जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress Committee) कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में दिनांक 19 नवम्बर 2024 दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे मनाया जावेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना (District Congress President Rajkumar Khurana) ने समस्त कांग्रेस जनों से कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!