माचागोरा डेम से फसलों की सिंचाई का रकबा बढ़ा :बंटी विवेक साहू
भाजपा सरकार ने माचागोरा डेम बनाकर लोगों की परेशानियां दूर की, फसलों की सिंचाई के लिए डेम के गेट खोले,नहरों में छूटा पानी
CHHINDWARA 17 NOV. 2024
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू (MP Bunty Vivek Sahu) द्वारा किसानों को रबी की फसल (Rabi crop) की सिंचाई के लिए विधिवत पूजा-अर्चना कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में माचागोरा डेम (Machhagora Dame) के स्लूस गेट खोलकर नहर (Canal) में रबी सिंचाई वर्ष 2024-25 (Rabi irrigation year 2024-25) के लिये जल प्रवाहित किया गया साथ ही जमुनिया माईक्रो इरिगेशन (micro irrigation) को भी प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि हमारे प्रदेश की भाजपा की सरकार (BJP government) ने हजारों करोड़ रुपए की लागत से माचागोरा डेम बनाया है डेम बनने से लोगों की प्यास बुझाने के साथ-साथ डेम के माध्यम से लाखों हेक्टर (hector) में किसानों की फसल की सिंचाई (irrigation) हो रही है जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है सांसद ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों को सुविधा मिल रही है मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सिंचाई की मामले में पंजाब (Punjab) से आगे बढ़ गया है छिंदवाड़ा में पहले प्यास बुझाने,खेतों में सिंचाई के लिए किसान परेशान होते थे, लेकिन भाजपा की सरकार ने माचागोरा डेम बनाकर लोगों की परेशानियां दूर की है और इस डेम के माध्यम से भरपूर मात्रा में पानी मिल रहा है।
सांसद के साथ माचागोरा डेम में पं. रमेश दुबे पूर्व विधायक, लखन वर्मा, बंटी पटेल, अजय सक्सेना, सुश्री मोनिका बट्टी, आनंद राय, पारस वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासियों की उपस्थिति में एवं मुख्य अभियंता वैनगंगा कछार ए.के. डेहरिया (Chief Engineer Wainganga Alluvium A.K. Dehariya), कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी, उपयंत्री एवं विभागीय मैदानी अमला, ग्रामीण उपस्थिति थे। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि माचागोरा डेम से रबी सिंचाई वर्ष 2024-25 के लिये छिंदवाड़ा जिले में 43591 हेक्टेयर एवं सिवनी जिले में 41909 हेक्टेयर कुल 85500 हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है।





