मध्यप्रदेशदेश विदेश

देश के पहले मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव, काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार

महिंद्रा XEV 9e से किया सफर, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दिया नया संदेश

डॉ मोहन यादव इलेक्ट्रिक कार को काफिले में शामिल करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने

Bhopal 03 June 2026
भोपाल यशो:-  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल किया है।

इसके साथ ही वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार को स्थान दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव काफिले में शामिल नई महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक कार के साथ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक वाहन शामिल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को महिंद्रा कंपनी की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक सफर किया।

कंपनी के अनुसार यह वाहन एक बार पूर्ण चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

‘विकसित भारत-2047’ के संदेश से जुड़ा वाहन नंबर

मुख्यमंत्री की नई इलेक्ट्रिक कार को MP-02-VB-2047 पंजीयन नंबर प्राप्त हुआ है। इसमें ‘VB’ को विकसित भारत तथा ‘2047’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से लैस इस वाहन में 360 डिग्री कैमरा सहित कई उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में पहल कर रहे हैं।

हाल के महीनों में उन्होंने वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन से जुड़े कई कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

उनका मानना है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए सौर और स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

मितव्ययता और सादगी का भी दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दौरों के दौरान सादगी और मितव्ययता को भी प्राथमिकता देते रहे हैं।

हाल ही में इंदौर प्रवास के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर में यात्रा की थी।

इससे पहले सिंगरौली दौरे में भी वे टूरिस्ट बस के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या को भी पहले की तुलना में कम किया गया है।

अब इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल करने का निर्णय पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा बचत और स्वच्छ परिवहन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://x.com/indiatvnews/status/2062186154397757470?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button