WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीति

आज व्यंग की चलेगी पिचकारियां, हास्य की बरसेंगी फुहारें

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी कांग्रेस

छिन्दवाड़ा यशो:- सर्द मौसम में हंसी और ठहाकों का खूब चलेगा दौर जब एक ही मंच पर जुटेंगे विश्वविख्यात कवि व कवियत्रियां। व्यंग की पिचकारियां चलेगी तो बीच-बीच में हास्य के काव्य पाठ उपस्थित श्रोताओं को खूब गुदगुदाएंगे। कल दिनांक 18 नवम्बर 2024 को कुछ ऐसा ही माहौल शहर के दशहरा मैदान में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी (Former Chief Minister Kamalnath ji) के जन्मदिन (birthday) अवसर पर आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन (Poet Conference) में होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे (District Congress Committee President Vishwanath Okte) द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर दशहरा मैदान (Dussehra Ground) (पोला ग्राउंड Pola Ground ) में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें हास्य, वीर रस की फुहारें बरसेगी। विश्वविख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishwas) अपनी सुप्रसिद्ध कविताओं की प्रस्तुति देंगे। आयोजित कार्यक्रम में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व नकुलनाथ जी उपस्थित रहेंगे। श्री ओक्टे ने बताया कि नेताद्वय कवि सम्मेलन में सांय 6.30 बजे पहुंचेगे जिसके उपरांत कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!