छापामार कार्यवाही में पुलिस ने नगदी सहित मोबाइल, तिरपाल एवं अन्य सामग्री की जप्त
Seoni 22 November 2024
सिवनी यशो:- जुआडिय़ों को सुरक्षा एवं साधन उपलब्ध कराकर जुआ (Gambling) का अवैध कारोबार (illegal business) जिले के अनेक थाना क्षेत्रों में बड़़े पैमाने पर चल रहा है, जहां अनेक जिलों के अतिरिक्त अन्य जिलों के जुआरी (gambler) भी दांव लगाने पहुँचते है । पुलिस (Police) का दावा है कि जुआरियों सटोरियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है उसके पश्चात भी जुआ का अवैध कारोबार करने वालों में कोई भय नहीं है ।
अवैध रूप से व्यवसायिक रूप से जंगल में बैठाकर जुआडि़ओं को जुआ खिलाने वाले एक फड़ पर सिवनी कोतवाली द्वारा छापामार कार्यवाही की गयी, पुलिस के पहुंचते ही पहुची जुआ खिलाने वाला पवन बघेल मोबाईल छोडकर भाग खड़ा हुआ पुलिस ने छापामारकर सात आरोपी सहित 1,75,230 /- रूपये का मशरूका जप्त (Mashrooka seized) किया है ।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (Superintendent of Police Sunil Mehta) द्वारा शहर के आसपास जंगलो मे जुआ फडो पर अंकुश लगाने हेतु संवेदनशील है। छोटे बडे जुआ की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये है ।
,एएसपी गुरूदत्त शर्मा एवं सीएसपी श्रीमती पूजा पाण्डेय (ASP Gurudutt Sharma and CSP Smt. Pooja Pandey) के मार्गदर्शन (Guidance) में कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) द्वारा ऐसे जुआं फड़ो के विरूद्ध कार्यवाही की जाती रही है । इसी प्रकार दिनांक 21 नवंबर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि लूघरवाडा के पास नीम वाले खेत के बाजू मे, आंवले के जंगल मे जुआं खेल रहे है। थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी के द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई । जहाँ कुछ लोग तरपाल बिछाकर चार्जिग लाईट की रोशनी मे ताश पत्तो पर दांव लगाकर जुआँ खेल रहे थे। जो मौके पर सात जुंआरियो को धरदबोजा कुछ जुआंरी पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। जिनके विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
जुआँ खेलते पकड़े गये आरोपियों का विवरण पुलिस ने इस प्रकार दिया है – संदीप पिता प्रहलाद बघेल, लूघरवाडा सिवनी, पुरूषोत्तम पिता भैयालाल चौबे मंगलीपेठ ललमटिया सिवनी. बालमुकुंद पिता महेश बघेल निवासी तिघरा सिवनी. अरविंद पिता भरतलाल ब्रम्हे निवासी आशादीप स्कूल के पास डूण्डा सिवनी, संतलाल पिता गोविंद बंदेवार निवासी डूण्डा सिवनी. नवीन पिता संजय ठाकुर निवासी तिलक वार्ड सिवनी. संजीव पिता मेरसिंह, लूघरवाडा सिवनी.पवन बघेल पिता खुमान सिंह बघेल निवासी लूघरवाडा ( फरार आरोपी )। इस जुएँ में जप्ती मसरूका इस प्रकार रहा नगदी जुआँ की राशि 75230 /- रूपये .08 नग मोबाईल फोन कीमति लगभग 100000 (एक लाख रूपये ) .52 ताश के पत्ते, तिरपाल एवं चार्जिग लाईट । इस प्रकार कुल मशरूका – 175230 (एक लाख पचहत्तर हजार दो सौ तीस रूपये) विशेष भूमिका :- निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि रामअवतार डहेरिया, प्रआर 339 मुकेश विश्वकर्मा आरक्षक नीतेश राजपूत, आर अमित रघुवंशी, आर. चालक इरफान खान का योगदान रहा ।



