छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
भाजपा के पोस्टर में ऐसा क्या लिख गया कि मच गया बवाल
भाजपा में पद की टूटी लालसा तो पोस्टर में ही लिखवा लिया पूर्ण केन्द्रीय मंत्री: ओक्टे
भाजपा में जाते ही पूर्ण केन्द्रीय मंत्री बन गए दीपक सक्सेना- जनता में भ्रम फैलाना, झूठ परोसना भाजपा की पहचान
Chhindwara 22 November 2024
छिन्दवाड़ा यशो:- कांग्रेस (Congress) में थे तो मान था सम्मान था और प्रतिष्ठा भी थी। कमलनाथ (Kamalnath) की विशेष कृपा व कांग्रेस की टिकट से दो बार मंत्री व चार बार के विधायक रहे दीपक सक्सेना (Deepak Saxena) के साथ भाजपा (BJP) में जो कुछ घटित हो रहा है वह उनकी मान व प्रतिष्ठा को ठेंस पहुंचाने वाला है। देश के गृहमंत्री (Home Ministe) की रैली में तिरस्कृत करना और फिर एक निजी कार्यक्रम में मंच पर भी नहीं बुलाना और अब होर्डिंग (hoardings) में पूर्व केन्द्रीय मंत्री (former union minister) लिखकर भैया का जिस तरह मजाक (Joke) बनाया जा रहा है मैं उसकी घोर निंदा करता हूं और यह अपेक्षा करता हूं कि भाजपा दीपक सक्सेना को पूर्ण सम्मान व मान मिले, क्योंकि कांग्रेस में उनके साथ ऐसी घटनाएं कभी घटित नहीं हुई। उक्त उदगार जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे (District Congress President Vishwanath Okte) ने शहर के जेल तिराहा के समीप लगी होर्डिंग को लेकर व्यक्त किए हैं।
कांग्रेस और कमलनाथ के आशीर्वाद से दीपक सक्सेना को पद व प्रतिष्ठा सबकुछ मिला, किन्तु आज उन्हें ऐसा पद दिया गया जिसके मायने जनता व स्वयं राजनीति (Politics) से जुड़े लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं। आखिर भाजपा के द्वारा उनके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है यह भी सोचनिए विषय है इस पर सम्पूर्ण भाजपा के साथ दीपक सक्सेना जी को भी गहन मंथन करना चाहिए कि आखिर उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है जबकि वे बेहद शिष्टाचारी व्यक्तित्व (polite personality) के धनी है यह बात तो सभी जानते हैं फिर अशिष्ट बर्ताव (rude behavior) उनके साथ नहीं किया जाना चाहिए। अनेकों अनेक अभिलाषाओं को पूर्ण करने की चाहत व भाजपा के द्वारा पद दिए जाने के झांसे में फंसकर कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नए नवेले भाजपाई ने अपनी टूटती हुई लालसा को पूर्ण करने के लिये अब पोस्टर का सहारा लेकर जनता में भ्रम फैलाना प्रारंभ कर दिया है। अपने पूरे राजनैतिक जीवनकाल में जिन्हें कभी सांसद की टिकट (MP ticket) भी नहीं मिली वे भाजपा में जाते ही स्वयंभू पूर्ण केन्द्रीय मंत्री बन गए हैं। ने अपनी जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दीपक सक्सेना का पद होर्डिंग में पूर्ण केन्द्रीय मंत्री (full union minister) लिखे जाने पर व्यक्त किए हैं। श्री ओक्टे ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले पदों की रेवड़ी बांटी थी तब इस रेवड़ी का स्वाद चखने के लिए हाथ उठाकर दीपक सक्सेना भी कतार में खड़े थे, नम्बर तो उनका आया किन्तु तब तक पद बट चुके थे इन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी।
कमलनाथ के आशीर्वाद से बने थे पीएचई मंत्री
देश, प्रदेश व जिले के लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Popular leader of the country, state and district, former Chief Minister Kamal Nath) के असीम आशीर्वाद से दीपक सक्सेना जी को 1990 से लगातार टिकट मिली और वे अब तक अपने राजनीतिक जीवन में मप्र शासन में मंत्री व विधायक (Minister and MLA in MP government) रहे। कांग्रेस में होते तो भविष्य में और भी कुछ बनने की उम्मीद थी।



