मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
जिला कांग्रेस समन्वय समिति का गठन : समिति की बैठक 07 दिसंबर को
Seoni 02 December 2024
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Madhya Pradesh Congress Committee President: Jitu Patwari) के अनुमोदन से जिला कांग्रेस समन्वय समिति (District Congress Coordination Committee) सिवनी का गठन किया गया है। इस समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 7 दिसंबर को प्रात: 11 बजे इंदिरा भवन कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी (Indira Bhawan Office District Congress Committee Seoni) में आयोजित की गई है।
जिला समन्वय समिति में राजकुमार खुराना अध्यक्ष जिला कांग्रेस सिवनी (Rajkumar Khurana President District Congress Seoni), सोहन वाल्मीकी जिला प्रभारी सिवनी (Sohan Valmiki District Incharge Seoni), विवेश अवस्थी जिला सहप्रभारी सिवनी, सम्राट सिंह सरसवार लोकसभा प्रत्याशी 2024, योगेन्द्रसिंह बाबा विधायक – 117 लखनादौन (Yogendra Singh Baba MLA – 117 Lakhnadon), ठा. रजनीशसिंह विधायक -116 केवलारी (Thakur Rajnish Singh MLA-116 Keolari), अर्जुनसिंह काकोडिया पूर्व विधायक बरघाट, श्रीमति नेहासिंह पूर्व विधायक, रमेशचंद्र जैन पूर्व विधायक, मोहनसिंह चंदेल वि.सभा प्रत्याशी 115 सिवनी 2018, देवेन्द्र ठाकुर अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, धनंजयसिंह अध्यक्ष भाराछात्र संगठन, श्रीमति चित्रलेखा नेताम अध्यक्ष महिला कांग्रेस, मुबारक खान अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पदाधिकारियों का समावेश है।





