क्राइमसिवनी

कर्ज से परेशान शिक्षक फांसी पर झूला, सुसाइड नोट चर्चा में

 Seoni 06 December 24

सिवनी यशो:- जिले के डूंडासिवनी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गहरानाला क्षेत्र में लगे पेड़ में 50 वर्षीय शिक्षक ने फांसी के फंदे में झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर डूंडासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से उतराकर पंचनामा कार्यवाही करके पोस्र्ट मार्डम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी अनुसार डूंडासिवनी थाना के डूंडासिवनी क्षेत्र निवासी नंदकिशोर सराठिया 50 वर्ष जो कि ग्राम गोपालगंज स्थित हाई स्कूल में शिक्षक के पद में पदस्थ थे। गुरूवार शाम 5 बजे अपने घर से निकला था और लौटकर घर नहीं पहुंचा। लोगों ने उन्हे फांसी के फंदे में झूलता हुआ गहरानाला के समीप पेड़ पर देखा, जिसकी सूचना डूंडासिवनी पुलिस को दी। बताया जाता है कि कर्ज के चलते शिक्षक कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और संभवत: इसके चलते उनके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक के पास से सुसाइड नोट (suicide note)  भी बरामद हुआ है ।

चर्चा के अनुसार सुसाइड नोट में उन व्यक्तियों का हवाला दिया गया है जो परेशान कर रहे थे । यहाँ बता दें कि कुछ व्यक्ति समाज में ऐसे सक्रिय है जो भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर कर्जदार बना देते है और फिर इनके ब्याज का मीटर इतनी तेजी से घूमता है कि हजारों का लेन देन कब लाखों में और करोड़ो में हो जाये अनुमान नहीं लगाया जा सकता ।

इस संबंध में डूंडासिवनी थाना प्रभारी श्री वामनकर से दूरभाष पर चर्चा की गयी तो उन्होंने बताया शिक्षक कर्ज से परेशान था, परिवार अभी मृतक की मौत से व्यथित है विवेचना में कारणों की खोज की जायेगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो विधि अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button