WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरमध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा जल महोत्सव व तामिया एडवेंचर फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन

पर्यटकों व विद्यार्थियों के लिए होगा स्पेशल पैकेज
जल महोत्सव व तामिया एडवेंचर फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

Chhindwara 07 December 24

छिंदवाड़ा यशो:- पर्यटन की दृष्टि से छिंदवाड़ा बहुत समृद्ध जिला है और यहां दिसंबर माह में छिंदवाड़ा जल महोत्सव व तामिया एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है, जिसमें सभी भागीदार बनें और साहसिक एक्टिविटी में शामिल होकर जीवन का आनंद लें, यह विचार जल महोत्सव व तामिया एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन के संबंध में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला प्रशासन व मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित हो रहे छिंदवाड़ा जल महोत्सव व तामिया एडवेंचर फेस्टिवल के आकर्षक पोस्टर का विमोचन सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार की उपस्थिति में किया गया।

दोनों आयोजन के बारे में सांसद श्री साहू ने विस्तार से मीडिया कर्मियों को जानकारी दी कि छिंदवाड़ा जल महोत्सव माचागोरा डेम के पास बाम्हनवाड़ा गांव के जलक्षेत्र में आयोजित हो रहा है, जो 20 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस जल महोत्सव में वॉटर एक्टिविटी होगी, जिसमें मोटर बोट, वॉटर जॉरविंग, बनाना राईड, पैडल बोट शामिल है। इसके साथ ही ग्रांउड एक्टीविटी में कमांडो नेट, बाल क्लाईविंग, जिप लाइन, पैरासेलिंग, केंपिग होगी और एयर एक्टीविटी में टेम्पोलिन, आर्चरी, एयर गन शूटिंग, पैराग्लाईडिंग व पैरामोटर को शामिल किया गया है। इसी प्रकार तामिया एडवेंचर फेस्टिवल 2024 का आयोजन 28 दिसबंर 2024 से 02 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। यह फेस्टिवल बेस केम्प रातेड़ में होगा। यहां पर हॉट एयर बेलून, पैरासेलिंग, जिप लाईन, एटीवी बाइक, 05 रॉक क्लाईविंग, बर्मा ब्रिज, स्टार गेंजिग, रोप आपेस्टिकल, कमांडोनेट, रायफल सूटिंग, बंजी इंजेक्शन, बंजी पेड, बुल राईड जैसी साहसिक गतिविधियां संचालित की जाएगी। यहां पर अन्य खेल भी होंगे, जिसमें खो-खो, वॉलीबॉल, ट्रेकिंग भी होंगे।

जिला प्रशासन जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इन दोनों आयोजनों का उद्देश्य छिंदवाड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देना है और छिंदवाड़ा के पर्यटन स्थलों को प्रदेश व देश के सामने लाना है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आएं और इसका लाभ जिले को मिल सके। पर्यटकों व विद्यार्थियों के लिए दोनों स्थानों पर विशेष किफायती पैकेज दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों स्थानों पर जाने के लिए छिंदवाड़ा से बसों की व्यवस्था होगी। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुधीर जैन, नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत, पर्यटक प्रबंधक श्री गिरीश लालवानी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!