जल को स्वच्छ रखो,जीवन को स्वस्थ बनाओ विचार के साथ किया बोरी बंधान
Chhindwara 07 December 24
छिंदवाड़ा यशो:- (सौंसर ) म. प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड सौसर जिला छिंदवाड़ा में जिला समन्वयक अखिलेशजी जैन विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे के निर्देशानुसार सेक्टर क्र.2 में ग्राम पंचायत जाम में जल को स्वच्छ एवं जीवन को स्वस्थ बनाने बोरी बंधान परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर,सुभाष ठाकरे,भोजराजसिंह निकम के मार्गदर्शन में जल संरक्षण के लिए जाम नदी के नाले पर बोरी बंधान गतिविधि का आयोजन मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बीएसडब्लू, एमएसडब्लू के विद्यार्थियों की उपस्थिति बोरी बांध बनाया गया
परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर द्वारा विद्यार्थियों को जल ही जीवन है और इसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते । जल का महत्व समझाते हुए उसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए जल की एक-एक बूंद कीमती है और हमें उसे बचाने के लिए संकल्प लेना चाहिए केवल तभी हम आने वाली पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित कर पाएंगे यह जानकारी दी गतिविधि में क्चस्ङ्ख,रूस्ङ्ख के विद्यार्थी निकिता जानभोर मोनाली जानभोर मेघा गायकवाड भीमेश्वर ठाकरे अनूप आर्विकर रूपेश सोमकुवर पुरुषोत्तम ढोके प्रीति रायकवार हिमानी अवझेकर चित्रकला बल्कि ममता चटकवार अनिल तवले राधेश्याम भकते पवन मिनोटे रेणुका बोबडे प्रेरणा पाटिल हर्षल फरकसे दीपावली बागडे नए श्रमदान किया ।



