मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव : कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, दावेदार अपना पक्ष मजबूत करने सक्रिय

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों के हुई रायशुमारी

Seoni 8 December 2024

सिवनी यशो:- .संगठन पर्व नवीन चेतना एवं नवोदय का पर्व है। पारदर्शीता हमारी कार्यप्रणाली के साथ ही हमारी लोकतांत्रिक (democratic) संगठनात्मक व्यवस्था और विचारधारा में शामिल है। आज से प्रारंभ हो रही मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया  (election process) संगठन को आंतरिक मजबूती और नवीन भविष्य को गढने का शुभ अवसर है।

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव : कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, दावेदार अपना पक्ष मजबूत करने सक्रिय - Seoni News

उक्ताशय की बात संगठन पर्व के तहत जिला निर्वाचन प्रभारी  (District Election Incharge) एवं सीधी सांसद राजेश मिश्रा (Sidhi MP Rajesh Mishra) द्वारा कही गई।आपने कहा कि, महिला सशक्तिकरण हमारी प्रतिबद्धता है और अब मंडल अध्यक्षों के पुनर्गठन के अवसर पर उन्हें उचित स्थान और सम्मान देना हमारा संकल्प है।

श्री मिश्रा ने कहा कि सिवनी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होने के साथ ही गतिशील है। हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं मे आपसी समन्वय उत्साहित करने वाला है। हमारा प्रयास रहेगा कि अनुभव के साथ ही नवीन, ऊर्जावान, सक्रिय, निष्ठावान, जुझारू, संधर्षशील और समर्पित कार्यकर्ताओं का मंडल अध्यक्ष के रूप में चयन हो।साथ ही इसमे सभी की सहमति, उनकी मंशा तथा दायित्वान कार्यकर्ताओं और वरिष्ठों की सलाह समाहित हो।

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव : कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, दावेदार अपना पक्ष मजबूत करने सक्रिय - Seoni News

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि आज जिला चुनाव प्रभारी श्री मिश्रा द्वारा सिवनी जिले के सभी 25 मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु संबंधित मंडल के वरिष्ठजनों से रायशुमारी की गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुई ! इस अवसर पर जिला सह निर्वाचन अधिकारी प्रेम तिवारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपनी राय रखी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button