धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

समारोह पूर्वक आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम

 Seoni 11 December 24
सिवनी यशो:-अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार 11 दिसम्बर को जिला मुख्यालय (District Headquarters) के मठ मंदिर प्रांगण (monastery temple courtyard) में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक सिवनी दिनेश राय (MLA Seoni Dinesh Rai), नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान (Municipal President Shafiq Khan) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) एवं पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (Superintendent of Police Sunil Mehta) सहित अन्य विभागों के जिलाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमजनों की सहभागिता रही।

समारोह पूर्वक आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम - Seoni News

कार्यक्रम का शुभारंभ (launch the program) भगवान कृष्ण (Lord Krishna) के चित्र में माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में वर्तमान परिदृश्य में गीता की प्रासंगिकता तथा महत्?व में प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत करने के साथ ही गीता पाठ किया। इसके अतिरिक्त स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में भोपाल में मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा एवं सुना गया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का शुभारंभ भी किया गया।

समारोह पूर्वक आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button