विधायक रजनीश हरवंश सिंह युवक-युवती परिवार परिचय सम्मेलन में हुये शामिल
Seoni 15 December 24
सिवनी यशो:- रविवार15 दिसंबर को विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने छपारा स्थित राजघराना पैलेस में राजपूत क्षत्रिय समाज के द्वारा आयोजित युवक-युवती परिवार परिचय सम्मेलन मिलन समारोह के आयोजन में शामिल हुये ।
सर्वप्रथम विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह साथियों सहित महाराणा प्रताप के छाया चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।
तत्पश्चात् राजपूत क्षत्रिय समाज समिति के सदस्यों के द्वारा विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह का तिलक वंदन कर पुष्प माला पहनाकर एवं बैच लगाकर आत्मीय स्वागत किया।
परिचय सम्मेलन कार्यक्रम के साथ ही राजपूत समाज प्रांतीय अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह भारद्वाज जी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जयकेश पटेल, महिला प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा प्रदीप सिंह, पूर्व महिला प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती विश्रांति सिंह, नवयुवक मंडल प्रांतीय अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर सदस्य गण जयकुमार सिंह भारद्वाज, ठा. शिवकान्त सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, मनीराम सिंह, शोभा सिसोदिया, शैलेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, गणेश सिंह बैस, हेमलता राजपूत, नंदा सेंगर, ममता परिहार, सप्पू सिंह, गजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोविंद नारायण सिंह, शशांक सिंह,सौरभ सिंह समेत समस्त सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।



