भाजपा कार्यालय मे सभी मंडल अध्यक्षों का किया गया स्वागत
Chhindwara 16 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय (Bharatiya Janata Party Office) विधानसभा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मदन राय नगर मंडल चौरई, विजेंद्र ठाकुर ग्रामीण , धर्मसिंग वर्मा ग्रामीण कुण्डा का स्वागत विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा एवं पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी द्वारा कर बधाईया व शुभकामनायें प्रेषित क़ी गई!
लखन वर्मा द्वारा बताया गया क़ी भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव मे पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराया है पार्टी के निष्ठांवान कार्यकर्ताओ को दायित्व दिया गया है यें सभी मण्डल अध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे एवं पार्टी क़ी अपेक्षाओं को पूरा करेंगे! कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी द्वारा सभी को बधाई देकर सभी से अपेक्षा क़ी गई क़ी हम सभी मिलकर पार्टी के कार्यों व पंडित दीनदयाल जी के सपनो को साकार करने का प्रयास करेंगे अंतिम छोर के व्यक्ति को भी विकास क़ी धारा मे जोड़ेंगे!
कार्यक्रम मे मुख्य रूपसे नीलू निर्मलकर सुमित सराठे, आनंद भारद्वाज, पप्पू सोनी, ऋषि पटेल, गौरव ठाकुर, गोविन्द दंताले, अनुराग जैन, सुमरन साहू, आशीष वर्मा, गजेंद्र राय, संजू ठाकुर उपस्थित रहे!



