WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरूद्ध की बड़ी कार्यवाही, 11 प्रकरण बनाये

सिवनी 19 दिसंबर 2024
सिवनी यशो :- कलेक्टर सिवनी सुश्री संस्कृति जैन* के नेतृत्व एवं *जिला आबकारी अधिकारी सिवनी विनोद खटीक के निर्देशन में आबकारी विभाग सिवनी के द्वारा अवैध शराब के प्रचलन पर रोकथाक हेतु लगातार छापामार कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत शहर वृत्त में 04 , उत्तर वृत्त में 02 एवं दक्षिण वृत्त में 05 कुल 11 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं । कार्यवाही में 122 पाव मैकडॉवेल रम, 06 केन पॉवर 10000 बीयर , 14 पाव देशी मसाला मदिरा, 09 पाव देशी प्लेन मदिरा , 62 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 1250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जप्त किया गया है ।

कार्यवाही में आरोपी हेमलता राठौर पत्नी करन सिंह राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पांजरा थाना कुरई, लखन डहरवाल आत्मज रामप्रसाद डहरवाल उम्र 70 वर्ष निवासी खवासा, ओम प्रकाश ठाकरे आत्मज नारायण प्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासी कुरई, रवि कहार आत्मज सेवक राम उम्र 35 वर्ष निवासी गांव सुकरी थाना लखनवाड़ा, सूरज आत्मज छिद्धिलाल कहार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सुकरी थाना लखनवाड़ा, जयवंत यूईके पत्नी प्रहलाद उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम डूंगरिया थाना डूंडा सिवनी, संतोष यादव आत्मज मंगल उम्र 25 वर्ष निवासी नगझर, अमित शर्मा आत्मज दिलीप शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी नगझर, पूजा माना ठाकुर पत्नी प्रकाश उम्र 35 वर्ष निवासी गंजवार्ड, गणेश उर्फ भोला आत्मज संतलाल वरकड़े उम्र 30 वर्ष निवासी कटंगी नाका सिवनी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) क के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है । जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 62 हजार रुपए है । कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, आबकारी उप निरीक्षक राजेश सिंघल , सुश्री खुशबू प्रिया मरावी स्टॉफ सहित शामिल रहे हैं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!