कुएं में गिरा बाघ मृत, खाट के सहारे बाहर निकाल वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
Seoni 19 December 2024
सिवनी यशो:- विकासखंड कुरई के अंतर्गत दक्षिण वन मंडल सामान्य सिवनी के खवासा परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत रिड्डी के अंतर्गत गांव भीमलटोला के गांव के किनारे कुएं में बाघ के गिर जाने से बाघ की मौत हो गई। ग्रामवासियों ने गुरुवार की सुबह 7 बजे कुएं में बाघ के शव को देखा तो सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी विभागीय अमले को दी जानकारी प्राप्त होने पर वन विभाग के अधिकारी एवं पुलिस विभाग ने घटना स्थल पर पहुँचकर स्थिती का मुआयना किया और बाघ को बाहर निकालने की कार्यवाही प्रारंभ की ।
इस मामले में ग्रामवासियों का कहना है कि यह वही बाघ है जिसके हमले से इंसानों की भी जान गई थी हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह वही टाइगर है। मौके पर वन विभाग के आला अफसर व कुरई थाना से पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।
बाघ को निकालने के लिए खाट की व्यवस्था कर दी गई है। वही कुएं के समीप ग्रामवासी न जाएं इसके लिए चारों तरफ से घेराबंदी कर कुंए से बाघ को खाट के सहारे बाघ को निकालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया ।






