WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंर्तगत संबंधित विभागों की उपस्थिति की अनिवार्यता के निर्देश

 Seoni 19 December 2024
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किये जा रहे अभियान अंतर्गत कलेक्टर महोदय द्वारा शिविर में सभी संबधित विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग,पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन एवं मछुआ विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, वित्त विभाग, सहकारिता विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, उर्जा विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जनजाति कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये गये ।

  जिले की समस्त नगर परिषद एवं जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में अब तक कुल 153 शिविर आयोजित किये जाकर लगभग 17446 आवेदन प्राप्त किये गये जिनमें से 13202 से अधिक आवेदन स्वीकृत किये गये है जिसमें जनपद पंचायत सिवनी 21 शिविर में कुल 3190 आवेदन प्राप्त किये जाकर 2663 आवेदन स्वीकृत किये गये इसी प्रकार बरघाट में कुल 20 शिविरों में 1678 आवेदन 1159 स्वीकृत कुरई में कुल आयोजित शिविर 17 प्राप्त आवेदन संख्या 1421 स्वीकृत आवेदन 792 लखनादौन में कुल आयोजित शिविर 16 प्राप्त आवेदन संख्या 3820 स्वीकृत आवेदन 2412 केवलारी शिविर संख्या 14 प्राप्त आवेदन 1717 स्वीकृत 1538 घंसौर शिविर संख्या 13 प्राप्त आवेदन 997 स्वीकृत आवेदन 650 छपारा आयोजित शिविर 09 प्राप्त आवेदन 496 स्वीकृत आवेदन 336 एवं धनौरा में कुल आयोजित शिविर 08 कुल प्राप्त आवेदन 480 स्वीकृत आवेदन 121 इसी प्रकार नगर पालिका सिवनी में आयोजित शिविर 10 प्राप्त आवेदन 2014 स्वीकृत 1993 नगर पंचायत बरघाट कुल आयोजित शिविर 08 प्राप्त आवेदन 209 स्वीकृत आवेदन 196 नगर पंचायत लखनादौन कुल आयोजित शिविर 7 प्राप्त आवेदन 512 स्वीकृत आवेदन 501 नगर पंचायत छपारा कुल आयोजित शिविर 6 प्राप्त आवेदन 419 स्वीकृत आवेदन 375 एवं नगर पंचायत केवलारी में कुल आयोजित शिविर 4 प्राप्त आवेदन 493 एवं 466 आवेदन स्वीकृत किये गये है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!