मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का होगा गठन, शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज

    Seoni 22 December 2024

 सिवनी यशो:- कतिया समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ, राष्ट्रीय संगठन के नेतृत्व में किया जायेगा। कतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जबलपुर में 10 नवंबर को सम्पन्न होने के उपरांत सामाजिक बायलॉज के नियम अनुसार समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं मंत्रिमंडल का गठन किया जाना और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दिनांक 22 दिसंबर 2024 को कृष्णाम गार्डन पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी, डी.ई.ओ. ऑफिस के पास बारापत्थर, सिवनी में प्रात: 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तरभारत, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, दमन एड दीव, तेलांगना आदि राज्यों से लोगों का कतिया समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंत्रिमंडल के गठन में समाज विकास और उत्थान के लिये शामिल होंगे द्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी के इस कार्यक्रम में सिवनी जिला अध्यक्ष का मनोनयन एवं जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जायेगा।

जिसमें घंसौर, लखनादौन, छपारा, सिवनी, धनौरा, केवलारी, बरघाट, कुरई विकासखण्ड से ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों की टीम को आमंत्रित किया गया है जो जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे।साथ ही महासंघ की कार्यकारिणी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं कार्यभार की शपथ के साथ अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ की सदस्यता लेने वाले व्यक्ति और समिति संगठन को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। इस समारोह आयोजन में सभी संस्थापक सदस्य, आजीवन सदस्य, संरक्षक सदस्य, सामान्य सदस्य समाज के वरिष्ठ जनों को शामिल होने की अपील की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button