WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये जिला मुख्यालय में संपन्न हुई रायशुमारी

भाजपा के नये जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर जारी

Seoni 28 December 2024

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये जिला मुख्यालय में संपन्न हुई रायशुमारी - Seoni News

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय में शनिवार को राजनैतिक गर्मी का पार हाई रहा । जिले के हर क्षेत्र से भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं की बड़ी उपस्थिती रही। सिवनी नगर के बारापत्थर क्षेत्र में स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को लेकर आयोजित रायशुमारी को लेकर कार्यकत्र्ताओं और भाजपा के पदाधिकारियों की गहमागमी रही । शनिवार को सुबह से लेकर देर शाम तक भाजपा जिला कार्यालय के सामने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं का हुजूम जमा रहा और नये भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाएँ चलती रही ।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये जिला मुख्यालय में संपन्न हुई रायशुमारी - Seoni News

भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन पर्व के तहत पार्टी के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को गति दे रहा है बूथ कमेटियों फिर मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया के पश्चात आज शनिवार को सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष के लिये रायशुमारी का कार्यक्रम निर्धारित था । भाजपा के अनेक पदाधिकारी जिलाध्यक्ष बनने के लिये अपने समर्थको के साथ सुबह से भाजपा जिला कार्यालय पहुँच रहे थे । पार्टी के पर्यवेक्षेक अलकेश आर्य एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश मिश्रा सीधी सांसद की उपस्थिती में रायशुमारी दोपहर के पश्चात प्रारंभ हुई । हालांकि इस रायशुमारी में बहुत सीमित भाजपा के पदाधिकारी आपेक्षित थे परंतु दावेदारों के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दावेदार अपने समर्थकों के साथ आपेक्षित पदाधिकारियों से समर्थन जुटाने में लगे रहे ।

जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिये दावेदारों में भाजपा के वरिष्ष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, सुजीत जैन, राजेश त्रिवेदी, प्रेम तिवारी, अशोक तेकाम, जयदीप सिंह चौहान,संजीव मिश्रा, मुकेश बघेल, नवल श्रीवास्ताव, लालू राय, संतोष नगपुरे, रानी बघेल, नवनीत सिंह ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर, रामलाल राय श्रीराम ठाकुर, श्रीमती मीना बिसेन, श्रीमती चंद्रकांता महोबिया, राजेश गुप्ता सहित बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक दावेदार है इस में कुछ महिला नेत्रियाँ भी जिलाभाजपा अध्यक्ष पद के लिये दावेदार है । आयोजित राय शुमारी में जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक नगर पालिका उपाध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि आपेक्षित श्रेणी में थे । जिनकी रायशुमारी निर्वाचन अधिकारी द्वारा ली गयी ।

सभी आपेक्षितों से अलग अलग रायशुमारी में ली गयी तथा रायशुमारी के पश्चात उपस्थित पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संंपन्न निर्वाचन प्रक्रिया की कार्यवाही से प्रदेश भाजपा को अवगत कराया जायेगा अंतिम निर्णय वहीं से होगा । संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह रहा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!