Mon, 23 Nov 2026 | 05:53:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये जिला मुख्यालय में संपन्न हुई रायशुमारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 28, 2024 08:01 pm / Post views : 199

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये जिला मुख्यालय में संपन्न हुई रायशुमारी
शेयर करें:

भाजपा के नये जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर जारी

Seoni 28 December 2024 सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय में शनिवार को राजनैतिक गर्मी का पार हाई रहा । जिले के हर क्षेत्र से भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं की बड़ी उपस्थिती रही। सिवनी नगर के बारापत्थर क्षेत्र में स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को लेकर आयोजित रायशुमारी को लेकर कार्यकत्र्ताओं और भाजपा के पदाधिकारियों की गहमागमी रही । शनिवार को सुबह से लेकर देर शाम तक भाजपा जिला कार्यालय के सामने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं का हुजूम जमा रहा और नये भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाएँ चलती रही । भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन पर्व के तहत पार्टी के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को गति दे रहा है बूथ कमेटियों फिर मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया के पश्चात आज शनिवार को सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष के लिये रायशुमारी का कार्यक्रम निर्धारित था । भाजपा के अनेक पदाधिकारी जिलाध्यक्ष बनने के लिये अपने समर्थको के साथ सुबह से भाजपा जिला कार्यालय पहुँच रहे थे । पार्टी के पर्यवेक्षेक अलकेश आर्य एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश मिश्रा सीधी सांसद की उपस्थिती में रायशुमारी दोपहर के पश्चात प्रारंभ हुई । हालांकि इस रायशुमारी में बहुत सीमित भाजपा के पदाधिकारी आपेक्षित थे परंतु दावेदारों के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दावेदार अपने समर्थकों के साथ आपेक्षित पदाधिकारियों से समर्थन जुटाने में लगे रहे । जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिये दावेदारों में भाजपा के वरिष्ष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, सुजीत जैन, राजेश त्रिवेदी, प्रेम तिवारी, अशोक तेकाम, जयदीप सिंह चौहान,संजीव मिश्रा, मुकेश बघेल, नवल श्रीवास्ताव, लालू राय, संतोष नगपुरे, रानी बघेल, नवनीत सिंह ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर, रामलाल राय श्रीराम ठाकुर, श्रीमती मीना बिसेन, श्रीमती चंद्रकांता महोबिया, राजेश गुप्ता सहित बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक दावेदार है इस में कुछ महिला नेत्रियाँ भी जिलाभाजपा अध्यक्ष पद के लिये दावेदार है । आयोजित राय शुमारी में जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक नगर पालिका उपाध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि आपेक्षित श्रेणी में थे । जिनकी रायशुमारी निर्वाचन अधिकारी द्वारा ली गयी । सभी आपेक्षितों से अलग अलग रायशुमारी में ली गयी तथा रायशुमारी के पश्चात उपस्थित पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संंपन्न निर्वाचन प्रक्रिया की कार्यवाही से प्रदेश भाजपा को अवगत कराया जायेगा अंतिम निर्णय वहीं से होगा । संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह रहा ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष